अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्या का होगा नार्को टेस्ट
ADVERTISEMENTS
अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। कोर्ट ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्या के नार्को टेस्ट की इजाजत दे दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटद्वार भावना पांडे की अदालत ने आज फैसला सुनाया है।
ADVERTISEMENTS
आपको बता दें कि इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने तीनों आरोपियों के नार्को टेस्ट की अनुमति मांगी थी।
एसआईटी के लिए पुलकित के रिजार्ट में आने वाले वीआईपी के नाम का पता करना और अंकिता के मोबाइल के बारे में जानकारी इकट्ठा करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि नार्को टेस्ट से इस संबंध में कोई जानकारी मिल सकेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


