बड़ी उपलब्धि: जौनसार बावर के नरदेव वर्मा बने UPSC के निदेशक, रचा इतिहास

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नरदेव वर्मा (UPSC Director)

जौनसार बावर क्षेत्र का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। कनबुआ गांव के नरदेव वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में निदेशक पद (UPSC Director Nardev Verma) का कार्यभार संभालकर इतिहास रच दिया है। वह इस प्रतिष्ठित पद पर पहुंचने वाले पहले जौनसारी व्यक्तित्व बने हैं।

ADVERTISEMENTS

नरदेव वर्मा बने UPSC में निदेशक

जानकारी के लिए बता दें Nardev verma इससे पहले UPSC में संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत थे। उनकी ईमानदारी, मेहनत और कार्य दक्षता को देखते हुए उन्हें पदोन्नति दी गई और अब उन्होंने निदेशक पद का कार्यभार संभाल लिया है।

जौनसार बावर में खुशी की लहर

नरदेव वर्मा की प्रारंभिक शिक्षा उनके पैतृक गांव कनबुआ के प्राथमिक विद्यालय से हुई। इंटरमीडिएट उन्होंने जौनसार बावर इंटर कॉलेज, साहिया से और उच्च शिक्षा डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून से प्राप्त की। नरदेव की सफलता ने पूरे जौनसार बावर को गौरवान्वित कर दिया है। नियुक्ति की खबर फैलते ही पूरे जौनसार बावर में खुशी की लहर दौड़ गई

ADVERTISEMENTS