72 का दूल्हा, 27 की दुल्हन, चार साल लिव-इन में रहने के बाद रचाई शादी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

72-year-old-groom-married-27-year-old-bride in rajasthan Ukraine couple

Ukraine couple marriage in Rajasthan: राजस्थान में विदेशी कपल की ये शादी चर्चाओं का विषय बन गई है। यहां पर यूक्रेन के एक कपल ने गुरूवार को हिंदू रिती-रिवाजों के साथ शादी कर ली। दरअसल दोनों भारतीय परंपराओं से बहुत प्रभावित थे। जिसके चलते चार साल लिव-इन में रहने के बाद दोनों ने राजस्थान में परंपरागत ढंग से विवाह किया।

ADVERTISEMENTS

news

72 का दूल्हा, 27 की दुल्हन, चार साल लिव-इन में रहने के बाद रचाई शादी

दरअसल ये शादी दोनों के बीच एज गैप को लेकर भी चर्चाओं में है। जहां दूल्हा स्टानिस्लाव 72 साल के है। तो वहीं दुल्हन अनहेलीना 27 वर्ष की है। ब्राइड भारतीय रीति रिवाजों से काफी प्रभावित है। यही कारण है कि उन्होंने एक हिंदू वेडिंग करने का सोचा। लोकेशन के लिए उन्होंने राजस्थान के जोधपुर को चुना। शादी के लिए दोनों ने जोधपुर के अलावा जयपुर और उदयपुर की लोकेशन भी रखी थी।

news

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये शादी

शादी में जहां दूल्हे ने शेरवानी और पगड़ी पहनी। तो वहीं दुल्हन ने मारवाड़ी दुल्हन का पारंपरिक परिधान पहना। बारात भी बैंड-बाजों के साथ रवाना हुई। इस शादी में कपल के करीबी दोस्त और स्थानीय लोग मौजूद थे।

news

सोशल मीडिया पर ये शादी चर्चाओं का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर दोनों कपल की खूबसुरत तस्वीरें भी वायरल हो रही है

ADVERTISEMENTS