नैनीताल दोस्त की स्कूटी लेकर युवक हुआ लापता तलाश जारी
ADVERTISEMENTS

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक युवक अपने दोस्त की स्कूटी लेकर लापता हो गया। पुलिस ने स्कूटी तो बरामद कर ली है, लेकिन लापता युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
अल्मोड़ा निवासी सचिन ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसने अपनी टैक्सी स्कूटी अपने एक परिचित युवक को दी थी।
दो दिन बाद जब सचिन ने उस युवक को फोन किया तो उसका नंबर बंद आया। तब से युवक का फोन बंद है और उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है।
कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि पुलिस ने मामले में स्कूटी बरामद कर ली है। लापता युवक की तलाश जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


