नैनीताल पुलिसकर्मी की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर
ADVERTISEMENTS
नैनीताल।यहां के तल्लीताल थाने में तैनात चंपावत के रहने वाले पुलिसकर्मी की मौत महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात चंपावत के पुनेठी गांव निवासी छतर राम 40 साल, जो कि तल्लीताल थाने में तैनात थे। वो अपने बाथरूम में बेसुध पाया गया। साथी पुलिसकर्मी उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार में पत्नी के आलवा दो बेटियां हैं। प्रथम दृष्टया चिकित्सकों द्वारा मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है, लेकिन मृतक के मुंह से झाग व खून निकलने से मामले को लेकर कुछ संशय भी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


