सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी का सीबीसीआईडी सैक्टर हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

*एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0* द्वारा *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी* का सीबीसीआईडी सैक्टर हल्द्वानी में स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह के दौरान उनके कार्य के प्रति समर्पण तथा बेहतर कार्य कुशलता की प्रशंसा करते हुए अग्रिम तैनाती की शुभकामनाएं दी गई।
*श्री नितिन लोहनी* वर्ष 2021 से जनपद में नियुक्ति के दौरान *क्षेत्राधिकारी रामनगर, क्षेत्राधिकारी भवाली, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, तथा इसके उपरांत क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पद पर तैनात रहे। उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण मामलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्रा, क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्री अमित कुमार तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल श्री हरकेश सिंह मौजूद रहे।
मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


द्वाराहाट में कार गिरी खाई में ,वाहन स्वामी की हुई मौत बच्चे समेत तीन गंभीर रूप से घायल
एस आई आर को लेकर डीएम ने राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक