#nainital नैना पीक पर फिर हुआ भूस्खलन, लोगों में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

नैनीताल के नैना पीक में एक बार फिर से पूरी पहाड़ी दरक गई है। जिस से लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें कि नैना पीक में इस से पहले कई बार भूस्खलन हो चुका है और ये भूस्खलन लगातार जारी है।

नैना पीक पर फिर हुआ भूस्खलन
उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण इस मानसून सीजन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन भूस्खलन का सिलसिला अभी थमा नहीं नहीं है। नैनीताल की सबसे बड़ा पहाड़ी नैना पीक पर एक बार फिर से पहाड़ी दरकी है। भूस्खलने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है।

पहाड़ी की तलहटी पर बसे लोगों में मचा हड़कंप
नैनीताल में करीब दो हफ्ते से मौसम साफ था लेकिन मंगलवार देर रात मैसम ने करवट ली। लगातार हुई बारिश के कारण एक बार फिर से नैना पीक पर भूस्खलन हो गया। अचानक हुई आवाज के कारण पहाड़ी की तलहटी पर बसे लोगों में हड़कंप मच गया।

सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही की भूस्खलन का मलबा और पत्थर आबादी वाले क्षेत्र तक नहीं पहुंचे। लेकिन फिर भी पहाड़ी की तलहटी पर बसे लोगों में भूस्खलन के कारण दहशत बनी हुई है।

कई बार हो चुका है पहाड़ी पर भूस्खलन
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब नैना पीक पर भूस्खलन देखने को मिला हो। इस से पहले भी कई बार पहाड़ी के दरकने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। लोगों का कहना है कि हमेशा भूस्खलन के कारण बोल्डर आबादी वाले क्षेत्रों तक आने का डर बना रहता है।

जिला प्रशासन व वन विभाग से रोकथाम कार्य कराने की मांग
लोगों ने कई बार इसकी रोकथाम के लिए मांग की है। लेकिन इसके बावजूद भी कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिस कारण लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन व वन विभाग से भूस्खलन और इस से आने वाले मलबे की रोकथाम की मांग की है।

ADVERTISEMENTS