नैनीताल-यहां मंदिर के मुख्य शिखर पर गिरी बिजली, पुजारी हुए बेहोश
ADVERTISEMENTS
रामनगर क्षेत्र के छोई इलाके में आसमानी बिजली हनुमान धाम के मुख्य शिखर पर गिर गई जिसकी वजह से मंदिर के शिखर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और जिस प्रकार से बिजली गिरी इसे गिरता देख दुर्गा मंदिर के पुजारी बेहोश हो गए। हनुमान धाम ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल ने बताया कि श्री हनुमान धाम में शनिवार सायं जिस समय आकाशीय बिजली गिरी, उस समय आरती का समय था और वहां आचार्य विजय सहित 200 भक्त वहां उपस्थित थे। किसी को भी किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


