#nainital नैनीझील में पत्नी और बेटी संग बोटिंग करते नजर आए धोनी, यहीं देखेंगे वर्ल्ड कप फाइनल

ख़बर शेयर करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों उत्तराखंड भ्रमण पर हैं। बीते दिनों वो अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। जिसके बाद शुक्रवार को धोनी नैनीताल पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार संग नैनीझील में बोटिंग की।

Ad
Ad

.
नैनीझील में पत्नी और बेटी संग बोटिंग करते नजर आए धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को नैनीताल की खूबसूरती का आनंद लिया। शनिवार को धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ बोटिंग करते हुए नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने कई और टूरिस्ट स्पॉट पर चहलकदमी भी की।

ms dhoni
नैनीताल में देखेंगे वर्ल्ड कप फाइनल
आपको बता दें कि माही वर्ल्ड कप फाइनल नैनीताल में ही देखेंगे। नैनीताल में उन्होंने बहुत भावुक होकर उस पल को याद किया जब वो 2011 के फाइनल के अंतिम क्षणों में वे मैदान में थे और हजारों लोग सामूहिक रूप से इंडिया इंडिया के नारों के साथ वंदे मातरम गा रहे थे। उन्होंने कहा कि वो इस बार अपने कुछ दोस्तों के साथ प्रसाद भवन में परिवार संग फाइनल का आनंद लेना चाह रहे हैं।

ms dhoni
माही के दीदार के लिए उमड़ी भीड़

महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही की एक झलक पाने के लिए लोग नैनीताल में प्रसाद भवन के बाहर इकट्टठा हो रहे हैं। दूर-दूर से माही के फैंस और क्रिकेट प्रेमी माही के दीदार के लिए नैनीताल पहुंच रहे हैं। फैंस ऑटोग्राफ और माही के साथ फोटो के लिए इंतजार कर रहे हैं।