Nainital Accident: जल संस्थान के अनियंत्रित ट्रक ने दो पर्यटकों को कुचला, हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

 

jal-sansthan-truck-runs-over-2-tourists-in-nainital

Nainital Accident: नैनीताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को जल संस्थान के अनियंत्रित ट्रक ने दो महिला पर्यटकों को कुचल दिया। जिसमें वो गंभीर घायल हो गई। महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नैनीताल में जल संस्थान के अनियंत्रित ट्रक ने दो पर्यटकों को कुचला

घटना शुक्रवार शाम की है। जब जल संस्थान के अनियंत्रित ट्रक की चपेट में दो महिला पर्यटक आ गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई । आनन फानन में महिलाओं को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उपचार के लिए राजकीय बी डी पांडे अस्पताल उपचार पहुंचाया। जहां से दोनों की हालत गंभीर देर उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया।

दोनों महिलाओं की हालत गंभीर

हादसे में एक महिला की टांग बुरी तरह कुचल गई, जबकि दूसरी महिला के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायल महिलाएं दिल्ली के गगन विहार क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं, जो अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आई थीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है