कमरे में सो रही महिला की रहस्यमयी मौत, दूसरी की हालत बिगड़ी; रसोई गैस रिसाव के कारण दम घुटने की आशंका

कालसी के बमराड़ गांव में कमरे में सो रही दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ने से एक 80 वर्षीय महिला तुलसा देवी की मौत हो गई। दूसरी महिला कमला देवी को गंभीर हाल …और पढ़ें
कालसी के बमराड़ गांव में घटना हुई।
रसोई गैस रिसाव से दम घुटने की आशंका।
एक महिला की मौत, दूसरी देहरादून रेफर।
देहरादूनl कालसी के बमराड़ गांव में रविवार शाम कमरे में सो रही दो महिलाओं की हालत बिगड़ गई। इस बीच एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला को गंभीर स्थिति में देहरादून रेफर कर दिया गया।
नायब तहसीलदार ने बताया कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कमरे में रखे रसोई गैस रिसाव के कारण दम घुटने से महिला की मौत हुई। नायब तहसीलदार ने घटना के संबंध में स्पेशल रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।
बताया जाता है कि स्थानीय निवासी सदानंद की दो पत्नियां तुलसा देवी व कमला देवी रात में कमरे में बेहोशी की हालत में मिलीं। मकान के दूसरे कमरे में सो रहा पुत्र अनिल जोशी जब रात में शौच के लिए बाहर आया तो कमरे से टीवी की आवाज सुनी। उसने दरवाजे से जब अंदर की तरफ झांका तो परिवार की दोनों महिलाओं की हालत देख उसे कुछ शक हुआ।
पास जाकर देखा तो दोनों बेहोश पड़ी थीं। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सीएचसी साहिया पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने 80 वर्षीय तुलसा देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी महिला कमली देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन