मेरी पत्नी मुझे मार डालेगी’ पति और बॉयफ्रेंड को साथ रखने पर अड़ी पत्नी, रोता हुआ पुलिस के पास पहुंचा

ख़बर शेयर करें

ग्वालियर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति पुलिस के पास पहुंचा, जहां उसने कहा कि उसकी पत्नी उसे जान से मारना चाहती है. उसने कहा है कि अगर उसकी बात नहीं मानी, तो बच्चों को…

पति-पत्नी और बॉयफ्रेंड विवाद
पति-पत्नी और बॉयफ्रेंड विवाद

Husband Wife Boyfriend controversy: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक व्यक्ति पुलिस थाने पहुंचा और उसने कहा कि उसे अपनी पत्नी से जान का खतरा है. उसने बताया कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के घर में रखना चाहती है. लाख मना करने के बावजूद वो अपनी जिद पर अड़ी हुई है. जब पति ने उसे डाटा, तो उसने अपने पति को धमकाया और घर में रखे पैसे और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई. वो अपने साथ बच्चे भी लेकर गई है. पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आशंका जताई है कि उसकी पत्नी अपने पति को नुकसान पहुंचा सकती है. पीड़ित सीधा पुलिस एसपी के कार्यालय गया, जहां उसने अपनी सुरक्षा जांच की मांग की है. 

‘मुझे मेरी पत्नी से बचाओ’

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के सिकंदर कम्पू क्षेत्र में रहने वाला राजकुमार कुशवाह पुलिस जनसुनवाई में पहुंचा था. उसने अपनी पत्नी पूनम कुशवाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने कहा कि उसे अपनी पत्नी से जान का खतरा है, जिसके कारण उसने जान-माल की सुरक्षा की मांग की है. 

दो महीने के लिए गायब हो गई थी पत्नी

राजकुमार ने जनसुनवाई में बताया कि उसकी शादी 2008 में पूनम से हुई थी. उसके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा है. शुरुआत में दोनों पति-पत्नी काफी खुश थे और सब कुछ ठीक चल रहा था. हालांकि कुछ सालों बाद पूनम के व्यवहार में काफी बदलाव होने लगे. उसने कहा कि 22 जनवरी 2026 को विवाद शुरू हुआ. 22 जनवरी को पूनम बिना बताए घर से चली गई और दो महीनों तक उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका. दो महीने बाद वो मार्च में वापस आ गई. 

बॉयफ्रेंड को साथ रखना चाहती है पत्नी

वापस आकर उसने बताया कि वो दो महीनों से आशु उर्फ कमल सेन के साथ रह रही थी. उसने ये भी कहा कि अगर पति अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है, तो उसे कमल सेन को भी इसी घर में रखना होगा. हालांकि राजकुमार इस बात पर राजी नहीं हुआ, तो दोनों में विवाद बढ़ने लगा. 5 मई को उसकी पत्नी फिर घर आई और दोनों के बीच विवाद हुआ. इस दौरान उसने झूठे केस में फंसाने और जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी. 

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

राजकुमार ने पत्नी पूनम पर आरोप लगाया कि उसने गुस्से में उनका सिर फोड़ दिया. इसके बाद वो सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई. जाते-जाते उसने पति को धमकी दी कि वो उसे जान से मार देगी. वहीं पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.