होटल में मिला हिंदू यवती के साथ मुस्लिम युवक, बजरंग दल ने की पिटाई

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Bhopal News : राजधानी भोपाल में रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक निजी होटल में युवक-युवती के मिलने के बाद विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया और युवक के साथ मारपीट की।

बताया जा रहा है कि युवक की पहचान फैजान के रूप में हुई है, जो एक हिंदू युवती के साथ होटल में मौजूद था। युवती रायसेन जिले की रहने वाली बताई जा रही है और उसके एक बच्चे की मां होने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के विभाग संयोजक अभिजीत सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान युवक के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसे बजरिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

ADVERTISEMENTS