हल्द्वानी क्षेत्र में चलती कार बनी आग का गोला… कार सवारों ने कूद कर बचाई जान…देखे वीडियो

हल्द्वानी। काठगोदाम तीनपानी हाईवे में गौलापार क्षेत्र में सड़क के बीचो-बीच चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है। मामला क्षेत्र के गौलापार खेड़ा मार्ग का है, जहां यूके-04 एएच-3233 नंबर की कार में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया।
video- https://youtube.com/shorts/jdhSAydvp-0?si=zefoTACOaCtf4QSM
गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गयी और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कार को अत्यधिक नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी क्षेत्र में हाल के दिनों में चलती और सड़क पर कारों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन