दो मंजिला मकान में लगी आग, ढाई महीने की मासूम को छोड़ भागा परिवार, जिंदा जली बच्ची

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
uttarkashi-news-fire-BROKE OUT IN house-infant-died

Uttarkashi News : उत्तरकाशी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां पर बड़कोट क्षेत्र में एक दो मंजिला घर पर आग लग गई। अचानक लगी इस भीषण आग से बचने के लिए लोग भागने लगे। हालांकि इस हादसे में एक ढाई महीने की बच्ची की जलकर मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS

Uttarkashi News : दो मंजिला मकान में लगी आग

दरअसल ये मामला बड़कोट के कोटि गगटाड़ी का है। यहां के निवासी शैलेन्द्र चौहान के लसरी नामे तोक स्थित दो मंजिला मकान में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। मकान में रखा सभी सामान तो जल ही गया। लेकिन इसी में मन बहादुर नेपाली मूल की ढाई माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई।

ढाई महीने की मासूम को छोड़ भागा परिवार

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि आग मकान में काफी तेजी से फैली। जिससे मकान में मौजूद लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले। लेकिन इस आग की चपेट में एक मासूम बच्ची आ गई। उसे बचाया नहीं जा सका। बच्ची के जिंदा जलने से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जिंदा जली बच्ची

आग की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआती जांच में आग लगने के स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो पहाड़ी इलाके में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं है। जिसके चलते आगजनी की घटनाओं में काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से परिवार के लिए त्वरित राहत और आर्थिक सहायता की मांग की है

ADVERTISEMENTS