ITBP और पशुपालन विभाग के बीच हुआ MOU, पशुपालकों को मिलेगा बड़ा बाजार

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

ITBP और पशुपालन विभाग के बीच हुआ MOU, पशुपालकों को मिलेगा बड़ा बाजार

धामी कैबिनेट के निर्णय के अनुसार वाईब्रेंट योजना के तहत भारत तिब्बत-सीमा पुलिस बल (ITBP) की उत्तराखंड में तैनात वाहिनियों के लिए स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. ITBP और पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी विभाग के साथ MoU किया है. इससे पशुपालकों को बड़ा बाजार मिलने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENTS

ITBP और पशुपालन विभाग के बीच हुआ MOU

बता दें इस MOU से लगभग 11 हजार पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा. इसके साथ ही सालाना 200 करोड़ रुपए का व्यापार होने की संभावना है. ये कदम पहाड़ी क्षेत्रों में भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछलीपालकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम करेगा. इसके साथ ही स्वरोजगार को भी बढ़ावा देगा.

पशुपालकों को मिलेगा बड़ा बाजार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड में ऐसे पहली बार हुआ है. जिसमें इतनी बड़ी संख्या में पशुपालकों को विपणन के लिए बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है. सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार किसानों और पशुपालकों की आजीविका को मजबूत के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है

ADVERTISEMENTS