जवान दामाद के प्यार में पड़ गई सास, दोनों ने कोर्ट में रचा ली शादी; यूपी का अजीबोगरीब मामला
कानपुर देहात। अकबरपुर क्षेत्र निवासी एक युवक ने सास के प्यार में पड़ पत्नी को छोड़ दिया है। इसके साथ ही न्यायालय में सास से शादी रचा वीडियो प्रसारित किया है, जो इंटरनेट मीडिया में तेजी से प्रचलित हो रहा है।
इसके साथ ही कस्बे के साथ ही क्षेत्र में चर्चा में है। प्रसारित वीडियो की हमारे द्वारा पुष्टि नहीं करता है।
अकबरपुर कस्बे के एक मुहल्ला निवासी युवक की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। लेकिन शादी के कुछ माह बाद ही उसकी सास से नजरें चार हो गईं।
शुरुआती दिनों में पत्नी को इसका तनिक भी अहसास नहीं हुआ, लेकिन इसके बाद एक दिन उसने पति को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और मां को भी खरीखोटी सुनाई। इसके साथ ही रिश्ता भी खत्म कर लिया, लेकिन इसके बाद भी इश्क का भूत पति के सिर से नहीं उतरा और दो दिन पूर्व उसने न्यायालय में सास से शादी रचा ली।
इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा, जो लोगों के मध्य चर्चा का विषय बना है। इसके साथ ही लोग तरह तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। प्रसारित वीडियो में युवक उससे अधिक उम्र की महिला को जयमाला पहनाते हुए दिख रहा है। कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि इस प्रकार का मामला संज्ञान में अभी तक नहीं आया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन