जागेश्वर मंदिर में बच्चे के असल पिता का फैसला कराने पहुंची सास-बहू भिड़ीं, प्रेमी भी पहुंचा…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

जागेश्वर। उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल जागेश्वर धाम में आज दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया जब भगवान जागनाथ के महामृत्युंजय मंदिर के समक्ष एक परिवार अपने नवजात पुत्र के असली पिता का पता लगाने के उद्देश्य से पहुंच गया परिवार की इस जिद को देखते हुए मंदिर के तमाम पुजारी भी पशोपेश में पड़ गए।
उक्त परिवार की कहानी की कल्पना शायद किसी पंडित ने नहीं की थी। महामृत्युंजय मंदिर में एक परिवार नवजात बच्चे के ‘असल पिता’ का फैसला करवाने पहुंच गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि मंदिर परिसर मिनटों में अखाड़ा बन गया। एक परिवार में काफी समय से नवजात के पितृत्व पर विवाद चल रहा था। एक महिला का दावा था कि बच्चा उसके बेटे का नहीं, बल्कि बहू के कथित प्रेमी का है। इतना ही नहीं, कथित प्रेमी भी पूरे आत्मविश्वास के साथ परिवार के साथ मंदिर पहुंचा था। सास का कहना था कि उसने कई बार बहू को प्रेमी के साथ ‘आपत्तिजनक स्थिति में देखा है। वहीं बहू ने कहा कि सारा सच डीएनए बताएगा। मंदिर में परंपरा है कि सत्य सिद्ध करने के लिए महा मृत्युंजय के समक्ष जल पीना होता है। सास ने बिना झिझक जल पीने की हामी भर दी, लेकिन ऐन मौके पर बहू रुक गई। इसके बाद सास व बहू में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। कुछ ही पलों में मामला इतना गरमाया कि मंदिर में मौजूद श्रद्धालु भी स्तब्ध रह गए

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS