हल्द्वानी- शारदा मार्केट में अवैध दुकानों पर प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही, आधा दर्जन से अधिक निर्माण ध्वस्त

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित शारदा मार्केट में सड़क चौड़ीकरण का लाभ उठाकर होटल के कमरों को तोड़कर बनाए जा रहे करीब छह दर्जन से अधिक दुकानों पर मंगलवार को विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS

अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए एडीएम शैलेन्द्र नेगी,सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एवं प्राधिकरण और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय पार्षद रवि जोशी ने निर्माण की शिकायत प्राधिकरण से की थी।

जांच में सामने आया कि निर्माण कार्य बिना स्वीकृति और नियमों के खिलाफ किया जा रहा है। इस पर प्राधिकरण ने निर्माणकर्ता को चालन जारी किया था, लेकिन कार्य नहीं रोके जाने पर आज प्राधिकरण ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।पार्षद रवि जोशी की ओर से जब इस बात का संज्ञान लिया गया तो उन्होंने इसकी शिकायत की और मजबूरन प्राधिकरण को इस पर कार्यवाही करनी पड़ी पड़ा

कार्यवाही के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कुछ व्यापारियों ने विरोध भी जताया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रही। विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के अवैध निर्माण पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS