वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 10 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला यहाँ हुआ गिरफ़्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

थाईलैंड और दुबई में बैठे अपने आकाओं को भारतीय सिम और बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाले 10 करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपी साइबर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ देशभर में 104 मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ 2327 शिकायतें हैं।

ADVERTISEMENTS

इसका गैंग वर्क फ्रॉम होम के जरिये ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को गैंग के अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी मिली है।


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि ठगी के लिए वह बड़ी कंपनियों से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट भी बनाते थे। पुलिस ने आरोपी मोराडिया हार्दिक कुमार भगवान भाई (32) पुत्र भगवान भाई निवासी तपोवन सोसाइटी, सूरत, गुजरात को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिये कंपनियां बनाकर उनके नाम पर बैंक खाते खोलता था। फर्जी दस्तावेजों से ही भारतीय सिम खरीदता था। इन सिम और खातों की को विदेश में अपने आकाओं को भेज देता था। इन्हीं फोन नंबर और बैंक खातों का उपयोग कर विदेश में बैठे साइबर ठग लोगों से साइबर ठगी करते हैं। आरोपी खुद कई बार थाईलैंड और दुबई जाकर सिम और बैंक खातों की किट पहुंचाकर आ चुका है। वह फिर से विदेश जाने की तैयारी कर रहा था।

ADVERTISEMENTS