बागेश्वर से लापता हुई लड़की, चोरगलिया में हुई बरामद, दुष्कर्म का लगाया आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिले के थाना कपकोट क्षेत्र से एक लड़की लापता हो गई थी जिसे बागेश्वर पुलिस में हल्द्वानी के चोरगलिया इलाके से बरामद कर लिया है जानकारी के अनुसार बता दें कि पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक चंदन सिंह गड़िया को उसके अपहरण व बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 26 वर्षीय यह आरोपी युवक कपकोट के तोली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष 3 अगस्त को लड़की के चाचा ने कपकोट थाने में तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग भतीजी घर से बिना बताये कहीं चले गई है

ADVERTISEMENTS

तथा उससे कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। उनकी तहरीर के आधार पर कपकोट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में लड़की की की तलाशी के लिए थानाध्यक्ष कपकोट व टेक्नीकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।पुलिस की जांच पड़ताल जारी थी इसी बीच टेक्नीकल टीम पुलिस को महत्वपूर्ण लीड दी। टैक्नीकल टीम से मिली जानकरी के अनुसार आरोपी युवक व लड़की को चोरगलिया हल्द्वानी में ट्रेस किया गया। इसी आधार पर सात जुलाई को पुलिस की टीम ने नाबालिक गुमशुदा को आरोपी चन्दन सिंह गढ़िया के हल्द्वानी चोरगलिया में स्थित किराये के कमरे से सकुशल बरामद किया गया। नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी चन्दन सिंह गढ़िया उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ दुराचार किया गया। इसके बाद पुलिस ने गढ़िया के खिलाफ धारा- 363/366 ‘ए‘ 376 (2)(ढ) भादवि व 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी की।पुलिस की टीम में एसआई अविनाश मौर्य, पुलिस के जवान गोविन्द आर्या, महिला आरक्षी हरदेश कौर और टेक्नीकल टीम में आरक्षी चंदन कोहली व गिरीश बजेली आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS