मंत्री के भाई के घर हुई डकैती का खुलासा, नगदी और गहने बरामद

ख़बर शेयर करें

डोईवाला में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई के घर में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Ad
Ad

दोनों आरोपियों के पास से कुल मिलाकर 3 लाख 24 हजार की नकदी और गहने बरामद किए गए हैं। साथ ही लूट के पैसों से खरीदी बाइक और एक देसी तमंचा भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने आशारोड़ी के पास से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक डोईवाला में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई के घर में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से कुल मिलाकर 3 लाख 24 हजार की नकदी और गहने बरामद किए गए हैं। साथ ही लूट के पैसों से खरीदी गई बाइक और एक देसी तमंचा भी बरामद किया गया है।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने आशारोड़ी के पास से गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी में से नावेद को 2018 में मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी और नावेद पर मुजफ्फरनगर में डकैती लूट पुलिस मुठभेड़ जैसे आठ मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि बाकी फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्मार कर लिया जाएगा।
पांच आरोपी पहले हो चुके गिफ्तार
बता दे कि डोईवाला पुलिस ने पहले पांच आरोपियों को गिफ्तार कर चुकी है। इन आरोपियों के पास से 8 लाख 70 हज़ार नकद के साथ सोने और हीरे के जेवरात बरामद किए जा चुके हैं।