शहरी विकास मंत्री अग्रवाल ने सराहा बैनी सेना के कार्यों को, महापौर की मांग पर दी इतनी धनराशि

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज हल्द्वानी नगर निगम में विभिन्न शहरी कार्यों की जानकारी लेते हुए स्वच्छता अभियान में लगी हुई बेनी सेना के कार्यों की सराहना करते हुए इसे प्रदेश भर में मॉडल के तौर पर लागू करने की भी बात कही।

इस तरह से हुआ भव्य स्वागत

नगर निगम में पहुंचने पर मेयर डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने उनका पुष्पगुच्छ तथा प्रतीक चिन्ह के साथ स्वागत किया। मेयर रौतेला ने उनके स्वागत में कहा कि उनके कुशल नेतृत्व से शहरी विकास मंत्रालय के अधीन चलने वाली सभी इसकी में त्वरित गति से चल रही हैं उन्होंने बनी सेना के द्वारा स्वच्छता अभियान तथा सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत किए जा रहे कार्यों प्रकाश के लिए पूरे वार्ड में विद्युतीकरण समेत दर्जनों कार्य चल रहे हैं।

मेयर ने गिनाई नगर निगम की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 2200 करोड़ रुपयों से शहर में विकास कार्यों का खाका खींच लिया गया है तथा दो टेंडर पास कर लिए गए हैं एक टेंडर पास होने की प्रक्रिया में गतिमान है।

मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह की प्रशंसा करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उन्हें विकास की ललक इतनी ज्यादा है की धनराशि की कोई कमी नहीं होने के बावजूद वह आंतरिक मार्गों तथा अन्य सुविधाओं के लिए बजट मांग रहे हैं तथा इस विशेष निधि के माध्यम से वह हल्द्वानी को दो करोड़ रुपए जारी कर रहे है

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का नगर निगम में विभिन्न सफाई यूनियनों के द्वारा स्वागत किया गया इसके अलावा अग्रवाल महासभा की ओर से भी उन्हें पुष्प एवम शाल भेंट किया गया। इस अवसर पर महानगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने शहर में चल रही विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया।

इसस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्याम सिंह खत्री शहरी विकास निदेशालय के कई अधिकारी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट महामंत्री रंजन बर्गली, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी धीरज पांडे किशोर जोशी पार्षद धीरेंद्र रावत नरेंद्र जीत सिंह रोडू दीपक बिष्ट मोहम्मद गुफरान समेत अनेकों पार्षद मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS