राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने किया रकसिया आउट फॉल का निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

यूयूएसडीए के कार्यो पर व्यक्त किया संतोष

हलद्वानी एसकेटी. कॉम

यूयूएसडीए द्वारा क्रियान्वित एडीबी वित्त पोषित हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत निर्मित रक्सिया नाले के आउटफॉल निर्माण कार्य का आज माननीय राज्यमंत्री श्री शंकर कोरंगा जी द्वारा निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान अवगत करवाया गया कि गत वर्ष में हुई भीषण बारिश में वर्षा जल को आउटफॉल के माध्यम से प्रवाह किया गया है, जिससे लगभग १० से अधिक गांवों की 50 हजार की आबादी को जलभराव की समस्या से निजात मिली है ।

उक्त नाला 1.5 किमी लंबाई का 4×3 मीटर आकार का पूर्ण रूप से भूमिगत नाला है, जिसके ऊपर सड़क निर्माण का कार्य गतिमान है । उक्त निर्माण कार्य की लागत ३० करोड़ है, जिसमें लगभग २ महीने में सड़क निर्माण का कार्य भी पूर्ण हो जाएगा, जिसके पश्चात जनता के लिए यह मार्ग आरटीओ रोड से एक मुख्य लिंक मार्ग बन जायेगा ।

परियोजना प्रबंधक द्वारा माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया कि इस निर्माण कार्य में कार्यरत फर्म BIPL द्वारा रिकॉर्ड समय एक साल में १० से अधिक टीमों के द्वारा लगातार काम करते हुवे निर्माण कार्य को पूरा किया गया है ।
माननीय मंत्री जी द्वारा उक्त कार्य को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए, इसी प्रकार परियोजना में निरंतर हल्द्वानी का विकास कार्य गतिमान है

निरीक्षण के दौरान पार्षद महेश अधिकारी, परियोजना प्रबंधक यूयूएसडीए, कुलदीप सिंह, सहायक अभियंता रोहित जोशी एवं BIPL के परियोजना प्रबंधक दिनेश प्रजापति आदि अधिकारी उपस्थित थे ।