प्रभारी मंत्री ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण दिए ये निर्देश

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हaldwani skt. com

ADVERTISEMENTS

प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने धान क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान गोदाम में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही संबंधित अधिकारियों को सभी जरूरीब व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

वहीं इस दौरान किसान भाइयों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और सभी को आश्वस्त किया कि उनकी परेशानियों का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है।

सरकार खाद्य योजना के तहत जरूरतमंदों को खाद्यान उपलब्ध कराती है, ऐसे में गोदामों में सभी चीजें ठीक होनी चाहिए ताकि अनाज को किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो।

अधिकारियों से कहा कि किसानों की सुविधाओं के लिए बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन किया जाए जिससे कि उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े और यदि किसान भाइयो की ओर से किसी भी प्रकार की शिकायत आती है तो संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर RFC कुमाऊँ बी एस फिरमाल, विभागीय अधिकारी और किसान भाई उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS