Mid Day Meal के 55 लाख डकार गया प्रिंसिपल!, यहां उड़ा दिए सारे पैसे

ख़बर शेयर करें
odisha-school-principal-took 55 lakh midday-meal-budget

ओडिशा के सोनपुर जिले के एक सरकारी स्कूल से ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर स्कूल के प्रिंसिपल ने ही बड़ा घोटाला कर दिया। यहां का प्रिंसिपल स्कूल के मिड डे मील (Mid Day Meal) के 55 लाख रुपए ही डकार गया। ऐसे में आरोपी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है।

Mid Day Meal के 55 लाख डकार गया प्रिंसिपल!

दरअसल ये पूरा मामला सौम्य रंजन सोनपुर जिले के बिनिका स्थित ओडिशा आदर्श विद्यालय का है। जहां इस प्रिंसिपल ने अपने पद का दुरुप्रयोग किया। राज्य सतर्कता विभाग ने आरोपी प्रिंसिपल को 55 लाख रुपए की हेराफारी के आरोप में गिरफ्तार किया।

यहां उड़ा दिए सारे पैसे

इन पैसों को प्रिंसिपल ऑनलाइन सट्टेबाजी में लगाता था। आरोपी की पहचान सौम्य रंजन खेती के रूप में हुई है। प्रिंसिपल ने 2021-22 से 2024-25 में मध्याह्न भोजन योजना यानी मिड डे मील MO स्कूल अभियान और लड़कियों के छात्रावास निधि के लिए निर्धारित 55,02,610 रुपए बजट में घोटाला किया।

बीते छह महीनों में तीसरी गिरफ्तारी

सतर्कता विभाग की माने तो प्रिंसिपल ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप में निवेश और लेनदेन करता था। इस मामले के बाद ओडिशा में सरकारी अधिकारीयों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पिछले छह महीनें में ये किसी सरकारी कर्मचारी की तीसरी गिरफ्तारी है।