Uttarakhand Weather: देहरादून समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Uttarakhand Weather News heavy rain alert uttarakhand weather

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। आज प्रदेश में तेज बारिश के आसार है। पर्वतीय जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत आठ जिलों (aaj mausam kaisa rahega) में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश में अभी भी कई सड़के बंद है।

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand Weather: देहरादून समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मौसम का पैटर्न बदला है। ऐसे में 17 सितंबर तक राज्य में हल्की से तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

भारी बारिश से अभी भी मार्ग बंद

मार्गों की बात करें तो उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चलते तीन एनएच सहित 177 मार्ग अभी भी बंद है। चमोली में 32, रुद्रप्रयाग में 25, टिहरी में 23, उत्तरकाशी में 21, पौड़ी में 12, देहरादून में 16, हरिद्वार में एक, पिथौरागढ़ में 18, अल्मोड़ा में 16, बागेश्वर और नैनीताल में सात सड़के अभी भी बंद है

ADVERTISEMENTS