धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

सीएम धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज होने जा रही है। मंत्रिमंडल की बैठक आज शाम चार बजे सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में होगी।

-->

आज होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में शाम चार बजे से शुरू होगी। बैठक में नई एमएसएमई नीति के साथ ही कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में नई एमएसएमई नीति पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही आयुष नीति, ड्रोन नीति के साथ ही विभिन्न विभागों की सेवा नियमावली समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों से मिली जनकारी के मुताबिक इस पर सरकार फैसला ले सकती है।