#mbpg-छात्राओं के बीच हरकत करना पड़ गया प्रोफेसर को भारी हुई है कार्रवाई

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

एमबीपीजी कालेज में बार-बार शराब पीकर कालेज आना कामर्स विभाग के एक प्रोफेसर को महंगा पड़ गया। मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने के बाद प्राचार्य के पत्र पर निदेशक ने प्रोफेसर को बेरीनाग डिग्री कालेज में अटैच कर दिया।

प्राचार्य डा. एनएस बनकोटी ने बताया कि मंगलवार को कामर्स विभाग के एक प्रोफेसर शराब पीकर कालेज पहुंच गए। कालेज में वह गलत हरकतें करने लगे। इससे छात्र-छात्राएं असहज महसूस करने लगे। वह पूर्व में कई बार ऐसा कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें तीन बार नोटिस भी
दिया जा चुका है। चेतावनी के बावजूद जब वह सुबह शराब पीकर आए तो शिक्षकों के साथ उन्हें बेस अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद प्रोफेसर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विभागीय आदेश बनाकर उच्च शिक्षा निदेशक को भेजा गया। जिसमें उन्होंने प्रोफेसर को कालेज की व्यवस्थाओं के लिए खतरा बताते हुए उन्हें अन्य जगह संबद्ध करने का अनुरोध किया। प्राचार्य के पत्र पर निदेशक डा. सीडी सुंठा ने उन्हें बेरीनाग डिग्री कालेज में संबद्ध कर दिया।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS