हल्द्वानी: बनभूलपुरा दंगे को लेकर मेयर गजराज बिष्ट का बड़ा बयान, रेलवे अतिक्रमण मामले में पीएम आवास योजना को लेकर की ये मांग(देखे वीडियो)

हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ब्लॉक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 8 फरवरी 2024 को बनभूलपुरा में हुए दंगे को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा कि दंगे में शामिल लोगों को रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए।
video- https://youtu.be/Ma4iSsY1uBY?si=LGF6wvo02BY-j1C6
उन्होंने कहा दंगाइयों ने पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और मीडिया से जुड़े लोगों के साथ मारपीट की थी और शहर की फिजा को खराब करने का काम किया है,ऐसे में उन्हें किसी भी सरकारी योजना का फायदा नहीं मिलना चाहिए।
मेयर गजराज बिष्ट ने यह भी कहा कि ऐसे दंगाइयों को हल्द्वानी में रहने दिया जाए या नहीं, इस पर भी प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन