BJP की जिला कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में 29 लोग शामिल; युवा कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है, जिसमें 29 सदस्य शामिल हैं। …और पढ़ें
लंबी कवायदों के बाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी पर मुहर लग गई। नई टीम में आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री, आठ जिला मंत्री के अलावा अन्य पदों की कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
खास बात यह रही कि किसी जनप्रतिनिधि के परिवारों के सदस्यों का चयन नहीं हुआ और युवा कार्यकर्ताओं पर प्रदेश संगठन ने भरोसा जताया।बता दे कि खबर कन्नोज की है
बीते साल 16 मार्च को वीर सिंह भदौरिया की दोबारा भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी हुई थी, अब जाकर एक वर्ष बाद जिला कार्यकारिणी की गठन हो सका है। इस बार जनप्रतिनिधियों और बड़े नेताओं को भाई-बेटों से दूरी रखी गई है।
युवा कार्यकर्ताओं पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर श्याम राजपूत, अशोक सिंह, जीतू तिवारी, गौरव द्विवेदी, मुनीष मिश्रा, रामबाबू कटियार, भूपेंद्र शाक्य और विवेक पाठक को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इन्हें सौंपी गई ये जिम्मेदारी
इसके अलावा शैलेंद्र द्विवेदी, इतेंद्र राजपूत और रामसेवक कठेरिया को जिला महामंत्री घोषित किया, वहीं कुलदीप दोहरे, राकेश सिंह सेंगर, सुनीता राजपूत, राजीव ठाकुर, अरुण कुमारी शाक्य, दीप शिखा पाल, संध्या शर्मा और संजीव गुप्ता को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संतोष चतुर्वेदी को जिला कोषाध्यक्ष, गोपाल कृष्ण चतुर्वेदी को जिला सह कार्यालय मंत्री, अभिषेक पांडेय को जिला मीडिया प्रभारी, अतुल वर्मा को जिला सह मीडिया प्रभारी और आशुतोष मिश्रा को जिला सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार श्याम दुबे को जिला आइटी संयोजक और अरुण प्रताप सिंह को जिला आइटी सह संयोजक पद पर नियुक्त किया गया।
वहीं हिमांशु सक्सेना को जिला सोशल मीडिया संयोजक और आलोक कांत चतुर्वेदी को जिला सोशल मीडिया सह संयोजक पद की जिम्मेदारी दी गई। नए पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी।
भाजपा कार्यालय में सभी पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जिले की तीनों सीटों पर जीत दिलाने का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया का कहना है कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सभी लोगों के सहयोग और विमर्श से संगठन का विस्तार होगा।
कन्नोज न्यूज़
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन