Mausam : 10, 11, 12 मई को आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, 17 राज्यों में ओलावृष्टि-वज्रपात; लू-गर्मी से रहेगी राहत

ख़बर शेयर करें

Aaj का मौसम (aaj Ka Mausam) : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कई दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे या उसके आसपास रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी और लू जैसी स्थितियों से राहत रहेगी। 10 से 11 मई तक एक बार फिर से पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disterbance) सक्रिय होने जा रहा है, जिससे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर आंधी-बारिश, बर्फबारी की रफ्तार बढ़ जाएगी और लोगों को ठंडक का एहसास होगा। इधर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलेगा और तेज धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली और ओले गिरने का खतरा जताया गया है। लिहाजा, लोगों को सावधान रहने की रहेगी। स्काईमेट ने अगले 5 दिन तक पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में साइक्लोनिक सर्किलेशन का असर दिखाई देगा, जिससे तेज तूफान और पानी बरसने का अलर्ट है। उधर, समूचे दक्षिण भारत के समुद्री तटीय भागों पर निम्न दवाब क्षेत्र बनने से मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश के संकेत हैं। उधर, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों पर गर्मी के बीच आंशिक तौर पर बादल बरस सकते हैं।

यूपी में aaj कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी और लू से राहत महसूस कर रहे हैं। इसी फिर से मौसम विभाग ने फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की खबर दी है। आईएमडी की मानें तो 10 से 14 मई के दौरान मौसम में बड़ा परिवर्तिन दिख सकता है। इस अवधि में कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इस बीच 40 से 50 किमी. की रफ्तार से हवाएं चलने, कहीं-कहीं ओले गिरने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य, बुंदेलखंड और पूर्वी हिस्सों पर बादलों की आवाजाही शुरू होगी और बारिश से तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।

दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में अगले कई दिनों तक गर्मी और लू से राहत की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को मौसम में बड़ा बदलाव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान तेज हवाओं, मेघ गर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान है। खराब मौसम के चलते हवाओं की गति 50 किमी. की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली कड़कने के आसार हैं। वीकेंड पर शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सीपीसीबी के मुताबिक, मौसमी गतिविधियों के कारण हवा की क्वालिटी में बेहद सुधार हुआ है। फिलहाल एक्यूआई 100 के आसपास है, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मुताबिक, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) ने अगले कुछ दिनों तक एक्यूआई के मध्यम श्रेणी में ही रहने का पूर्वानुमान जताया है।

10 मई (रविवार) का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली23°C35°C
चंडीगढ़25°C34°C
जयपुर27°C37°C
भोपाल26°C39°C
मुंबई29°C34°C
चेन्नई28°C32°C
बेंगलुरु22°C33°C
कोलकाता26°C34°C
रांची19°C31°C
पटना24°C33°C
लखनऊ25°C33°C
देहरादून20°C28°C
शिमला14°C23°C
कश्मीर7°C17°C

राजस्थान में लू का मौसम

राजस्थान में मौसमी गतिविधियां थमने से धीरे-धीरे तापमान बढ़ता जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक, अधिकांश जिलों में आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा। पश्चिमी हिस्सों पर अगले सप्ताह के अंत तक लू चलने की संभावना है। हालांकि, शनिवार से कुछ हिस्सों पर मौसम के बदलने के आसार हैं। खासकर, उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ आंधी और बारिश से मौसम सुहावना हो सकता है। जयपुर मौसम विभाग ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 और 12 मई को जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, शेखावाटी संभाग में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल, फलौदी में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस है।

बिहार में बारिश होगी क्या

बिहार में अगले तीन से चार दिन तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और तेज आंधी के साथ पानी बरसेगा। इस दौरान ठनका और ओले गिरने का अनुमान है। पटना मौसम विज्ञान के हवाले से पटना, गया, भागलपुर, किशनगंज, अररिया, पश्चिमी चंपारण समेत कई आसपास के जिलों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 50 से 60 की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश का पूर्वानुमान है। मौसमी गतिविधियों के कारण तापमान सामान्य से नीचे या उसके आसपास रहने से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी।