मौलवी ने किया 13 साल की किशोरी से रेप: पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

बर्तन धोने के बहाने से 14 दिसंबर की रात को उसने छात्रा को अपने कमरे पर बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने स्वजन को जानकारी दी। स्वजन ने मौ …और पढ़ें

ADVERTISEMENTS
Hero Image
दुष्कर्म का आरोपित।

रामपुर। दीनी तालीम देने वाले मौलवी ने 13 साल की छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद मौलवी और उसके परिवार के लोगों ने पीड़ित के परिवार को धमकाया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया। पीड़ित का मेडिकल भी कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां के एक मोहल्ले में रहने वाले परिवार की 13 साल की बेटी एक कोचिंग सेंटर में दीनी तालीम के लिए जाती थी। कोचिंग सेंटर में टांडा के खेड़ा गांव का मौलवी यासीन दीनी तालीम देता था। उसकी नीयत छात्रा पर खराब हो गई। उसने छात्रा को बहलाफुसला लिया। वह पहले मोहल्ला अल्लाहू मियां की मजार कलघर पर किराये के मकान में रहता था। कुछ दिन पहले उसने वह मकान छोड़ दिया और जिस मकान में छात्रा का परिवार रहता था, वहीं एक कमरा किराये पर ले लिया।

एक ही मकान में अलग-अलग किराये पर रह रहे थे दोनों पक्ष

बर्तन धोने के बहाने से 14 दिसंबर की रात को उसने छात्रा को अपने कमरे पर बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने स्वजन को जानकारी दी। स्वजन ने मौलवी से शिकायत की तो मौलवी और उसके भाई, भतीजे व अन्य लोग बचाव में आ गए। मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे स्वजन डर गए। 21 दिसंबर को पीड़ित की मां किसी तरह थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।

मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि

जांच निरीक्षक श्याम सिंह को सौंपी गई। उन्होंने बताया कि मौलवी को आश्रम पद्धति मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

ADVERTISEMENTS