बॉयफ्रेंड के घर विवाहिता की जान गई, प्राइवेट पार्ट मे मिले कपडे के टुकड़े, अब वीडियो आई सामने

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Kanpur Mansi Murder Case

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक विवाहिता की मौत के मामले में उस समय बड़ा ट्विस्ट आ गया जब अस्पताल में भर्ती होने से पहले का उसका एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में वह साफ-साफ कह रही है कि मेरी मौत के बाद मेरे बॉयफ्रेंड मनीष यादव को किसी तरह परेशान न किया जाए।

ADVERTISEMENTS

इंस्टाग्राम फ्रेंड के साथ रह रही थी मानसी

21 साल की मानसी अपने पति का घर छोड़कर पिछले 6 महीनों से अपने बॉयफ्रेंड मनीष यादव के साथ उसके घर पर रह रही थी। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी और यहीं से उनका रिश्ता गहरा हो गया। मानसी ने शादीशुदा होने के बावजूद मनीष के साथ लिव-इन में रहने का फैसला किया था।

प्राइवेट पार्ट में मिले कपड़े के टुकड़े, जहर से गई जान

मानसी की मौत जहर खाने से हुई। पोस्टमॉर्टम में पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट में कपड़े के टुकड़े भरे हुए थे। इस चौंकाने वाली जानकारी से मामला और गंभीर हो गया। मानसी के परिवार वालों का आरोप है कि मनीष ने उसके साथ क्रूरता की और इसी वजह से उसने जहर खाया। परिवार ने मनीष यादव के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

यह मामला कानपुर के बिधनू इलाके का है, जहां मानसी की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। जांच जारी है और जल्द ही नए खुलासे होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS