उत्तराखंड-यहाँ फटा बादल, कई मजदूर लापता, रेस्क्यू अभियान जारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
cloud-burst-in-uttarkashi

उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील में रात करीब 2:12 मिनट पर पालीगाड-सिलाई बैंड के पास बादल फटने की घटना सामने आई। इस आपदा में एक निर्माणाधीन होटल साइट पर कार्य कर रहे 19 मजदूरों में से 9 मजदूरों के लापता होने की खबर सामने आई है।

ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी में फटा बादल, नौ मजदूर लापता

बचे 10 मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। एसडीआरएफ, पुलिस, और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू और सर्च अभियान चला रही हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-94) सिलाई बैंड के पास दो-तीन स्थानों पर मलबे के कारण अवरुद्ध है। एनएच बड़कोट को मार्ग सुचारू करने के लिए सूचित कर दिया गया है।

इसके साथ ही कुथनौर में भी बादल फटने और भारी बारिश से स्थानीय ग्रामीणों की कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा। हालांकि वहां स्थिति सामान्य है। वहां कोई जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं

ADVERTISEMENTS