रिलेशन बनाओ, तभी लिखूंगा शिकायत… नाबालिग दुराचार पीड़िता का दरोगा पर गंभीर आरोप, हुआ एक्शन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Rampur Minor Rape Victim Complain

 दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग से फोन पर अश्लील बातें और व्‍हॉट्सऐप पर चैट करने के आरोपित दारोगा और फोन लेकर चैट डिलीट करने के आरोपी सिपाही को भी एसपी रामपुर ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों के निलंबन की जानकारी रामपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की है। एसपी विद्यासागर मिश्र ने प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के साथ विस्तृत जांच सीओ शाहबाद को सौंपी है।

ADVERTISEMENTS

महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दो सगे भाइयों ने दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत उसने आईजीआरएस पोर्टल से दर्ज कराई थी। विवेचना के लिए घर आए दारोगा ने पुत्री का मोबाइल नंबर ले लिया। आरोपित पक्ष को बुलाकर दारोगा ने कार्रवाई करने की बात कही थी।

कॉल पर की अश्लील बातें

महिला ने आरोप लगाया कि दारोगा ने नाबालिग पुत्री को व्‍हॉट्सऐप पर कॉल करके अश्लील बातें की। इसके साथ ही व्‍हॉट्सऐप पर अश्लील चैट भी की। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से किए जाने के बाद हल्के में तैनात सिपाही उसके घर पहुंचा था। उसने पुत्री का फोन लेकर व्‍हॉट्सऐप चैट और कॉल डिटेल डिलीट कर दी। दोनों मां-बेटी को धमकाते हुए पुलिस से उलझने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने के इल्जाम में जेल भेजने की धमकी भी दी थी।

दारोगा और स‍िपाही सस्‍पेंड 

इसके बाद महिला ने दूसरे दिन एडीजी और डीआइजी को शिकायती पत्र भेजा। बुधवार को दारोगा उदयवीर सिंह और सिपाही सरफराज को निलंबित कर दिया गया। दुष्कर्म के आरोपित अनस और उसके भाई हदीस की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है

ADVERTISEMENTS