ब्रेकिंग- पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल..

देहरादून।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने पुलिस प्रशासन के सुचारु संचालन और थानों की कार्यप्रणाली को और मजबूत करने के उद्देश्य से चार निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अरविंद चौधरी को प्रभारी एसआईटी शाखा, पुलिस कार्यालय से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना कालसी नियुक्त किया गया है। वहीं उप निरीक्षक दीपक धारीवाल को थाना कालसी से हटाकर एसओजी शाखा, देहरादून में तैनात किया गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक बी.एल. भारती को प्रभारी सीनियर सिटीजन सेल, पुलिस कार्यालय से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना चकराता बनाया गया है। जबकि उप निरीक्षक शेखर चंद नौटियाल को थाना चकराता से स्थानांतरित कर कोतवाली विकासनगर में नई तैनाती दी गई है।
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की दिशा-निर्देशों के तहत थाना प्रभारियों की नियुक्ति में सख्ती के बाद अब थानों में उप निरीक्षकों के स्थान पर अनुभवी निरीक्षकों को प्रभारी बनाए जाने की प्रक्रिया तेज की गई है। इसी कड़ी में एसएसपी देहरादून ने कालसी और चकराता थानों की कमान निरीक्षकों को सौंपते हुए यह प्रशासनिक निर्णय लिया है।
यह फेरबदल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन