#majar@haldwani यहाँ मजार के बाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

हल्द्वानी के लामाचौड में मजार में रहने वाले एक बाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बाबा की मौत के बाद जब यह सूचना पुलिस को मिली तो उन्होंने उसके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के अनुसार लामाचौड खास गांव के किनारे पर जंगल के किनारे बाबा ने मजार बना रखी थी जहां पर वह अकेले रहते थे कल दोपहर में उनकी कहीं मौलवी हूं के साथ मीटिंग थी लेकिन सूचना मिली की दोपहर 1:30 उन्होंने फांसी लगा ली.

शाहिद बाबा के नाम से मशहूर इस बाबा कि अचानक हुई मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शाहिद बाबा मजार मेंअपने चेले के साथ रहते थे लोगों के साथ उनका अच्छा व्यवहार बताया जाता था लेकिन जंगल के आसपास रहने वाले गुर्जरों का उनसे मजार को लेकर मतभेद रहता था ऐसा भी कयास लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर किसी ने लटका दिया हो साल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार क्षेत्र में रहने वाले शाहिद बाबा की मौत के बाद उसके साथ रहने वाले चेले ने रस्सी का फंदा काटकर उसी नीचे लिटा दिया था लेकिन तब तक उसकी जान चली गई थी

शाहिद बाबा कई सालों पहले यहां खेमपुर में कई वर्षों तक यहां रहा है उसके बाद वह जंगल के किनारे मजार बनाकर रहने लगा. फ़िलहाल उसके मौत के कारणों के बारे में पोस्टमार्टम के बाद ही निश्चित रूप से पता चल पाएगा

ADVERTISEMENTS