LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम

ख़बर शेयर करें

LPG Rate Today 21 July 2026: आज एलपीजी सस्ता हुआ है कि नहीं, इसकी जानकारी यहां मौजूद है. यहां शहरवार घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की रेट लिस्ट भी दी गई है.

LPG Rate Today 21 july in delhi noida bihar bangalore Mumbai Kolkata up 14 kg 19 kg gas cylinder price list LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम

LPG Rate Today 21 July 2026: रसोई गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. 21 जुलाई को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है. यानी इस महीने की शुरुआत में जो रेट तय किए गए थे, वही आज भी लागू हैं और कुछ महंगा नहीं हुआ है. ऐसे में अगर आप आज गैस सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं तो आपको पिछली कीमत पर ही सिलेंडर मिलेगा. वैसे भी पेट्रोल और डीजल की तरह LPG सिलेंडर के दाम रोजाना अपडेट नहीं होते हैं. तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं. 

आपके शहर में कितना है घरेलू सिलेंडर का रेट?

  • दिल्ली- 942.0 रुपये
  • मुंबई- 941.5 रुपये
  • कोलकाता- 968.0 रुपये
  • चेन्नई- 957.5 रुपये
  • चंडीगढ़- 951.5 रुपये
  • देहरादून- 961.0 रुपये 
  • हैदराबाद- 934.0 रुपये
  • भुवनेश्वर- 968.0 रुपये
  • तिरुवनंतपुरम- 951.0 रुपये

आपके शहर में कितना है कमर्शियल सिलेंडर का रेट?

  • दिल्ली- 2930.0 रुपये
  • मुंबई- 2885.5 रुपये
  • कोलकाता- 3082.0 रुपये
  • चेन्नई- 3106.0 रुपये
  • चंडीगढ़- 2954.5 रुपये 
  • देहरादून- 2983.5 रुपये
  • हैदराबाद- 2052.5 रुपये
  • भुवनेश्वर- 3115.0 रुपये
  • तिरुवनंतपुरम- 2970.5 रुपये

घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर में क्या है अंतर?
घरेलू 14.2 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर घरों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होता है, जबकि 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसाय में उपयोग किया जाता है. इस महीने की शुरुआत में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी, जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए थे.

अगले बदलाव पर रहेगी नजर
अब गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों की नजर 1 अगस्त की कीमतों पर है. अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और LPG की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव होता है तो अगले महीने घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल 21 जुलाई को रसोई गैस के दाम स्थिर बने हुए हैं.