LPG Price Hike: ₹993 महंगा हुआ गैस सिलेंडर, ₹3,071 पहुंची कीमत, आज की सुबह लगा तगड़ा झटका!

ख़बर शेयर करें

गैस सिलेंडर को लेकर अब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दे कि आज सुबह ही लोगों को तगड़ा झटका लगना स्वाभाविक तय है क्योंकि एक बार फिर से सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए गए हैं और अबकी बार जो सिलेंडर है वह 993 रुपए का मिल रहा है

19 किलो वाला नीला वाला सिलेंडर (जो दुकानों और होटलों में इस्तेमाल होता है) अब बहुत ज्यादा महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल के मुताबिक, सिर्फ दिल्ली में ही इसकी कीमत में ₹993 की सीधी बढ़ोतरी कर दी गई है।

कमर्शियल सिलेंडर का नया भाव क्या है?

दिल्ली में कल तक जो कमर्शियल सिलेंडर ₹2,078 का मिलता था, अब उसके लिए आपको ₹3,071.50 चुकाने होंगे। राजधानी के साथ-साथ मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी कीमतों में भारी इजाफा हुआ है।

क्या रसोई गैस की भी कीमतें बढ़ी हैं?

आम आदमी के लिए बड़ी राहत की बात है। सरकार ने फिलहाल 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर (लाल वाला) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आपकी रसोई का बजट फिलहाल सुरक्षित है और घर की दाल-रोटी पहले वाले दाम पर ही बनेगी।

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से आप पर क्या असर होगा?

होटल-रेस्टोरेंट: कमर्शियल गैस महंगी होने से अब पनीर टिक्का से लेकर समोसे तक के दाम बढ़ सकते हैं।

शादी-ब्याह का सीजन: अगर आपके घर में फंक्शन है और आपने हलवाई बुक किया है, तो बजट थोड़ा बढ़ सकता है।

टिफिन सर्विस: जो लोग बाहर रहकर टिफिन मंगाते हैं, उनके मंथली बिल पर भी इसका असर दिख सकता है।

गैस सिलेंडर के दाम अचानक क्यों बढ़े?

मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव, होर्मुज जलमार्ग विवाद और इंटरनेशनल मार्केट में गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से सरकारी तेल कंपनियों ने इस बार इतनी ज्यादा बढ़ोतरी की है। हर महीने की पहली तारीख को नए रेट्स पहले से ही तय होती आ रही है। अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स चेक करने के लिए आप इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।