हल्द्वानी- घर पर गिरी आकाशीय बिजली, लाखो का नुकसान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


लालकुआं। देर रात हुई बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक का भारी नुकसान हो गया। अचानक आकाशीय बिजली गिरने के बाद से परिजन अत्यधिक घबराए हुए हैं, बिंदुखत्ता क्षेत्र के इंद्रानगर-2 निवासी डूंगर सिंह बिष्ट के घर पर आज प्रातः लगभग 4:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से घर की छत व बिजली उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक गिरी बिजली से परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना में घर के मीटर, पंखे, लाइट समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खराब हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और घर की छत भी छतिग्रस्त हो गईं। उक्त घटना से पूरा परिवार दहशत में है।

ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS