सरकारी आकड़ो के अनुसार आपदा में हुआ करोड़ो का नुकसान

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में गत दिवस में जिस प्रकार से बारिश ने अपना कहर बरपा रखा था उसको देख साफ तौर पर नजर आ रहा था।कि एक बार फिर से 2013 की जैसी प्राकृतिक आपदा आने के आसार हो सकते हैं फिलहाल उस प्रकार की आपदा तो नहीं है लेकिन तबाही काफी मचा कर गयी।और बात करे सरकारी आंकड़ों की तो उनके अनुसार उत्तराखंड को इस आपदा से करीबन 7 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है।वहीं बता दें कि आपदा से लोग अंधेरे में जीवन यापन करने में मजबूर हो। बात करें कुमाऊं जिले नैनीताल की तो नैनीताल के गरमपानी में 11 केवी का विद्युत सब स्टेशन बंद हो गया है। जिससे कई गांव अंधेरे के साए में जी रहे हैं। बता दें कि सब स्टेशन बंद होने से गरमपानी के पास 60 गाँव में विद्युत सप्लाई बाधित हो गई है।

ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के अनुसार आर्मी की मदद से रस्सी लगाकर टीम ने कोसी नदी पार की है। कोसी नदी के तेज बहाव को पार कर मौके पर बिजली विभाग की टीम पहुंची है। विद्युत सब स्टेशन को ठीक करने का कार्य चल रहा है। जिससे लोगों को अंधेरे से निजात मिलेगी और लोग रोशनी में जिंदगी जीएंगे।

ADVERTISEMENTS