तमाम सोशल मीडिया पर भाजपा की लिस्ट जारी, औपचारिक घोषणा के लिए थोड़ी देर में प्रेस

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी/ देहरादून/दिल्ली

ADVERTISEMENTS

अधिकांश चैनलों एवं सोशल मीडिया पर इस समय भारतीय जनता पार्टी के 34 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की खबर चल रही है जिस जो बहुत तेजी से वायरल हो रही है लेकिन वास्तविक रूप से अभी इसकी कोई घोषणा नहीं हुई है। औपचारिक रूप से इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रेस की जानी है लेकिन प्रेस कब होगी इसमें अभी कोई समय नियत नहीं हुआ है

जानकारों के अनुसार यह बताया जा रहा है कि कुछ ही समय बाद यह प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी लेकिन कितनी देर में होगी इसके बारे में अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से 60 नामों को फाइनल किए जाने की सूचना निकल के आ रही है सूत्रों के अनुसार यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष तथा सभी मंत्रियों समेत अधिकांश विधायकों के टिकट पक्के हैं और जिन विधानसभा क्षेत्रों में परीक्षण किया जा रहा है उन विधानसभा क्षेत्रों के नाम दूसरी सूची में जारी किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS