भाजपा ने आखिरकार जारी की पहली सूची पुष्कर धामी, बंशीधर भगत, दीवानबिष्ट, सौरभ बहुगुणा को मिले टिकट

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी/ दिल्ली एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर टिकटों के मामले में बढ़त बनाते हुए 70 विधानसभा सीटों में से 59 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है फुल सब दिल्ली से जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके अपने विधानसभा खटीमा से टिकट दिया गया है वही प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हरिद्वार शहर से प्रत्याशी बनाया गया है।

इसके अलावा वरिष्ठ मंत्री बंशीधर भगत को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से टिकट से नवाजा गया है। नैनीताल विधानसभा सीट से कांग्रेस से आई महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य को टिकट दिया गया है। वही द्वाराहाट विधानसभा सीट से सिटिंग विधायक महेश नेगी का टिकट काटकर अनिल शाही को दिया गया है ।

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी रितु भूषण खंडूरी का टिकट काट दिया गया है उनके स्थान पर रेनू बिष्ट को टिकट दिया गया है। निम्नलिखित लोगों के टिकट दिए

हैं जिनमें मुख्य रुप से पुरोला से दुर्गेश्वर पाल, यमुनोत्री से केदार सिंह रावत ,गंगोत्री से सुरेश चौहान, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट ,थराली से भोपाल राम टम्टा,

कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग से भारत सिंह चौधरी ,घनसाली से शक्ति लाल, देवप्रयाग से विनोद कंडारी, नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल ,प्रताप नगर से विजय सिंह पवार ,धनोल्टी से प्रीतम सिंह पंवार को टिकट दिया है।

चकराता से रामशरण नौटियाल, विकासनगर से मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर से सहदेव सिंह पुंडीर धर्मपुर से विनोद चमोली ,रायपुर से उमेश शर्मा काऊ राजपुर रोड से खजान दास देहरादून कैंट से सविता कपूर को टिकट दिया है।

मंसू,री से गणेश जोशी ,ऋषिकेश से प्रेमचंद्र अग्रवाल, बीएचएल हरिद्वार से आदेश चौहान, ज्वालापुर से सुरेश राठोर, भगवानपुर से मास्टर स्वरूप पाल ,रुड़की से प्रदीप बत्रा, खानपुर से कुंवर रानी देवयानी ,मंगलोर से दिनेश पवार ,लक्सर से संजय गुप्ता ,हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतिस्वरानंद को टिकट दिया है।

यम्केश्वर से पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी रितु भूषण खंडूरी का टिकट काटकर रेनू बिष्ट को दिया है। श्रीनगर से डॉक्टर धन सिंह रावत चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज ,लैंसडाउन से दलीप सिंह रावत , को टिकट दिया है।

धारचूला से धन सिंह धामी, डीडीहाट से विशन सिंह चुफाल पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत, गंगोलीहाट से फकीर राम टमटा कफ्कोट से सुरेश गाड़िया, द्वाराहाट से महेश नेगी का टिकट काटकर अनिल साही को दिया है।

सल्ट से महेश जीना ,बागेश्वर से चंदन राम, अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा ,लोहाघाट से पूरन सिंह फर्त्याल ,चंपावत से कैलाश गहतोड़ी भीमताल से राम सिंह खेड़ा ,नैनीताल से सरिता आर्या ,कालाढूंगी से बंशीधर भगत, रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट ,जसपुर से शैलेंद्र मोहन सिंघल ,काशीपुर से त्रिलोक सिंह चीमा ,बाजपुर से राजेश कुमार ,गदरपुर से अरविंद पांडे, किच्छा से राजेश शुक्ला, सितारगंज से सौरव बहुगुणा और नानकमत्ता से प्रेम सिंह राणा को टिकट दिया है।

दिल्ली