जान बची पर लाखों गए!, घर में चोरी कर रहे थे चोर, सोता रहा आदमी, बच गई जान, उठ जाता तो…वीडियो वायरल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
indore-man-sleeping-while-thieves-steal-cctv

इंदौर के प्रगति पार्क कॉलोनी में रविवार तड़के चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई। यहां पर रिटायर्ड जस्टिस रमेश गर्ग के घर में तीन नकाबपोश चोर घुस आए। और महज 4 मिनट 10 सेकंड में 5 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और गहने समेटकर फरार हो गए। इस चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि चोरी का अलार्म बजने के बाद भी रिटायर्ड जस्टिस के बेटे सोते रहे। लेकिन इसी सोने ने उनकी जान बचा ली।

ADVERTISEMENTS

video link-https://youtu.be/xgIUseVGXxc?si=oPSBONUq9VvlSKof

घर में चोरी कर रहे थे चोर, सोता रहा आदमी, बच गई जान, उठ जाता तो…

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश लोहे की ग्रिल काटकर अंदर घुसते है। वहां से वो सीधा अलमारी का ताला तोड़ते है। ताले टूटते ही अलार्म बज जाता है। लेकिन उसी कमरे में सो रहे बेटे ऋत्विक गर्ग को इसकी भनक तक नहीं लगी। फुटेज में ये भी नजर आया कि चोरी के दौरान एक चोर लगातार ऋत्विक के पास डंडा लेकर खड़ा था। मानो उनकी नींद खुली तो हमला करने में देर नहीं करेगा।

जान बची पर लाखों गए!

घर के दूसरे कमरे में उस समय ऋत्विक की पत्नी और बच्चे भी सो रहे थे। चोर इतनी तेजी और सफाई से की गई। जिससे ये साफ था कि वे पूरी तैयारी के साथ आए थे और इस काम में माहिर थे।

ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक, चोरी सिर्फ प्रगति पार्क कॉलोनी में ही नहीं, बल्कि सिमरोल और खुड़ैल थाना क्षेत्र के प्रगति विहार में भी हुई है। एक और सीसीटीवी वीडियो में नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ चोरी करते दिखे हैं। पुलिस को शक है कि ये किसी संगठित गिरोह का काम है जो शहर में लगातार चोरी कर रहा हैं।

सुरक्षा पर उठे सवाल

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। लेकिन एक ही रात में कई जगह चोरी की वारदातें होना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक मानी जा रही है। इलाके के लोग डरे हुए हैं और रात में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह की पहचान और गिरफ्तारी पर फोकस कर रही है। जबकि स्थानीय लोग चाहते हैं कि इस तरह के मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई हो ताकि अपराधियों के हौसले पस्त हों और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिले

ADVERTISEMENTS