उत्तराखंड- विवि में छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे मतदान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
hemwati nandan bahuguna garhwal university

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में छात्र राजनीति का माहौल गरमा गया है। छात्र संघ चुनाव 2025-26 की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

27 सितंबर को होगा चुनाव

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर एचसी नैनवाल ने बताया कि मतदान 27 सितंबर को होगा और उसी दिन मतगणना के बाद नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। अगले ही दिन यानी 28 सितंबर को नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ लेंगे।

ये रहेगा चुनाव कार्यक्रम

प्रो. नैनवाल ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 18 और 19 सितंबर को नामांकन भरे जाएंगे। 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। इसी दिन शाम 4.30 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान 27 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और नतीजे भी उसी दिन आ जाएंगे।

ये भी पढ़ें: कॉलेजों के चुनाव न होने पर NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस के साथ हुई नोंक झोंक

बिड़ला परिसर में आचार संहिता लागू

28 सितंबर को सुबह 11 बजे एसीएल सभागार में नए छात्र संघ पदाधिकारी शपथ लेंगे। इस बार चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, 6 कार्यकारिणी सदस्य, छात्रा प्रतिनिधि और विश्वविद्यालय छात्र संघ प्रतिनिधि पद के लिए होंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही बिड़ला परिसर में आचार संहिता लागू हो गई है

ADVERTISEMENTS