देर रात हुआ हादसा,बद्रीनाथ जा रहा वाहन अलकनंदा नदी में समाया

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में हादसों को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती है इसी क्रम में एक खबर श्रीनगर के सामने आ रही है यहां पर देर रात हादसा हो गया। बदरीनाथ जा रहा एक वाहन अलकनंदा नदी में समा गया। हादसा देर रात करीब एक बजे के आसपास का बताया जा रहा है। वाहन में संदीप राठी और आकाश राठी सवार थे। बताया जा रहा है कि दोनों चचेरे भाई हैं।

ADVERTISEMENTS

आकाश अस्पताल में भर्ती और संदीप लापता चल रहा है।जानकारी के मुताबिक श्रीनगर में श्रीयंत्र टापू के पास एक वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट श्रीनगर तुरंत घटना स्थल पहुंची। राहत-बचाव टीम हादसे वाली जगह पहुंची तो देखा कि आकाश नदी के बीच पत्थर को पकड़े हुए है।
फायर सर्विस यूनिट ने आकाश को रस्सी से बांधकर नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल भिजवाया। वहीं, कार सवार संदीप अभी भी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। दोनों हरिद्वार जिले के नारसन कला के रहने वाले हैं और बदरीनाथ जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS