उत्तराखंड में देर रात हंगामा: अलग-अलग समुदाय के बीच विवाद, बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या

देहरादून के विकसनगर में बीते शाम दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने घर में घुसकर बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या कर दी। बता दें ये विवाद दोनों अलग-अलग समुदाय के लोगों के बीच हुआ था ।
विकासनगर में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम दो समुदाय के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बजरंग दल कार्यकर्ता के घर घुसकर मारपीट करने लगे। बता दें आरोपियों ने महिला समेत तीन अन्य लोगों के साथ मारपीट की। साथ ही बजरंग दल कार्यकर्ता विनोद के सिर पर हथोड़े से वार कर घायल कर दिया।
धरने पर बैठे स्थानीय लोग
आनन फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां विनोद ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। विनोद की मौत की खबर सुनते ही स्थानीय लोग आक्रोशित होकर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशितों की ओर से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा हमला कर बजरंग दल के कार्यकर्ता की मौत की खबर सुनते ही हिंदू संगठन भी देर रात बैरागीवाला पहुंच गया। माहौल तनावपूर्ण होते देख गांव में भारी पुलिस तैनात किया गया है। साथ ही आसपास के कोतवाली और थानों से भी पुलिस बल मंगाया। बता दें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से आरोपियों के घर पर आगजनी और पत्थरबाजी की जा रही है।
पानी को लेकर हुआ था विवाद
बताया जा रहा कि पीड़ित अशोक कुमार का उनके पड़ोसी इश्तियाक के साथ ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बीती शाम करीब 6:00 बजे पड़ोसी पक्ष के रज्जाक, इश्तियाक, अमन, यूनुस और उनके रिश्तेदारों सहित करीब 30 से 35 लोग पूरी तैयारी के साथ लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और हथौड़ों से लैस होकर अशोक कुमार के घर पर धावा बोल दिया।
तीन की हालत गंभीर
हमलावरों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर बर्बरता से हमला कर दिया। साथ ही अशोक के बड़े भाई विनोद कश्यप के सिर पर हथोड़े से वार कर मौत के घर उतार दिया। वहीं बीच-बचाव करवाने वाले महिला समेत तीन लोग भी घायल बताये जा रहे हैं। तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हमले का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें आरोपी अशोक के परिजनों को मारते हुए नजर आ रहे हैं ।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=21&dnt=true&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=2066046255843938781&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fkhabaruttarakhand.com%2Fvikasnagar-dispute-between-different-communities-bajrang-dal-activist-killed%2F&sessionId=a9f3e5033119f84d3eb09eef5b56dbda2b796dfe&siteScreenName=%40KUttarakhand&theme=light&widgetsVersion=6a3ad42b224df%3A1778106238597&width=550px
आरोपियों की धरपकड़ तेज
सहसपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर12 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 25 से 30 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या, दंगा भड़काने और जानलेवा हमले की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपियों रज्जाक और अमन सहित कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



धामी अब ले आये नया फैमिली एक्ट