Uttarakhand का लाल खिलाप सिंह नेगी ने देश की रक्षा के लिए दिया बलिदान, इलाके में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

चमोली जनपद से दुखद खबर सामने आ रही है। मां भारती की रक्षा करते हुए चमोली का लाल शहीद हो गया। शहीद खिलाप सिंह नेगी नंदानगर घाट के दूरस्थ कनोल गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना पाकर उनके परिजनों के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

चमोली के लाल ने देश की रक्षा के लिए दिया बलिदान
शहीद खिलाप सिंह नेगी दो साल पहले 2021 में ही भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। छोटी सी उम्र में उनकी शहादत की खबर से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। हालांकि अभी तक उनकी शहादत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

चमोली पुलिस ने की शहादत की पुष्टि
चमोली पुलिस ने उनकी शहादत की पुष्टि करते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शहीद जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनकी शहादत की खबर के बाद से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS