मेरी ननद और सानू रंगरलियां मनाते…भतीजी के 5 आदमियों से 5 बच्चे’, जेठ से लेकर ससुर के बारे में कुमार सानू की Ex वाइफ ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कुमार सानू की पहली पत्नी रीटा भट्टाचार्य ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने कुमार सानू के परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में उन्होंने न सिर्फ कपमार सानू, बल्कि उनके पिता और भाई-बहन को भी घसीटा है।

Rita jaan kumar sanu - India TV Hindi
रीटा, जान और कुमार सानू।

भारत के मशहूर गायक कुमार सानू को लेकर उनकी पहली पत्नी रीटा भट्टाचार्य ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। रीटा जान कुमार सानू की मां हैं। हालिया दावों में रीटा ने कुमार सानू के परिवार की पोल खोल जी है। उन्होंने उनकी बहन, भाई और पिता से लेकर भतीजी तक किस्से शाझा किए हैं और सीधे तौर पर कुमार सानू और उनके परिवार वालों के चरित्र पर उंगली उठाई है। फिल्म विंडो को दिए इंटरव्यू में न सिर्फ कुमार सानू बल्कि उनके पूरे परिवार के निजी जीवन को लेकर रीटा ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

ADVERTISEMENTS

परिवार में शादियों का अलग चलन

रीटा के मुताबिक कुमार सानू के परिवार में शादियों और रिश्तों को लेकर बेहद अजीब रवैया रहा है। उन्होंने कहा कि सानू के पांच भाई-बहन हैं और सभी की जिंदगी में रिश्तों को लेकर उथल-पुथल रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि सानू के पिता ने भी बुढ़ापे में जाकर दोबारा शादी की थी। रीटा बताती हैं, ‘वो रोज नई दुल्हन से मिलने के लिए तैयार होकर घर से निकलते थे और ये उनके घर का एक तरह से रिवाज बन गया था।’

रिश्तों में बंधे बिना साथ रहना आम बात

रीटा ने कहा कि सानू के परिवार में तलाक की प्रक्रिया को लेकर कोई गंभीरता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं पहली और इकलौती हूं, जिसे इस परिवार में कानूनी तौर पर तलाक मिला है। बाकी सब लोग अपने रिश्ते खत्म कर देते हैं, लेकिन उसे कानूनी रूप नहीं देते। सभी बस साथ रहना छोड़ देते हैं और नई जिंदगी शुरू कर देते हैं।’ रीटा ने दावा किया कि सानू की एक बहन, जिसकी उम्र करीब 45 साल है और जिसके तीन बच्चे हैं, वो अपने बच्चों को छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ रीटा के घर आ गई थी। वहीं, एक अन्य देवरानी की दर्दनाक मौत का जिक्र करते हुए रीटा ने कहा कि सानू के भाई चंदन ने भी अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन तलाक नहीं दिया।

जेठ की बेटी को लेकर गंभीर आरोप

सबसे गंभीर आरोपों में से एक में रीटा ने अपने जेठ की बेटी को लेकर बात की। उन्होंने कहा, ‘कुछ समय पहले मैं अपने दूसरे जेठ की बेटी से मिली। वह पांच बच्चों की मां है और हर बच्चे का पिता अलग है। वो एक वक्त मुंबई आई थी और सानू के ड्राइवर के साथ भाग गई थी। उसके बाद उसने एक और बच्चे को जन्म दिया और फिर कोलकाता चली गई। अब उसकी सबसे बड़ी बेटी 25 साल की है और सबसे छोटी सिर्फ 5 साल की। उसकी छोटी बहन का भी यही हाल है, उसके तीन बच्चे हैं और तीनों के पिता अलग-अलग हैं।’

सास-ससुर और ननद से जुड़ी बातें

रीटा ने यह भी कहा कि उनकी सास एक अच्छी महिला थीं, जो अपने पति की वजह से अक्सर रोती थीं। उन्होंने कहा कि उनके पति के रवैये ने उन्हें जिंदगीभर दुख दिया। साथ ही रीटा ने आरोप लगाया कि उनकी ननद और कुमार सानू के बीच रिश्ता कुछ ज्यादा ही नज़दीकी था, ‘वो साथ सोते, खाते और हर वक्त एक-दूसरे के साथ रहते थे और रंगरलियां मनाते थे।’ रीटा का कहना है कि जब उन्होंने सानू से इन सब बातों की शिकायत की तो उन्हें कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे कहा कि कम से कम बच्चों की जिंदगी मत बर्बाद करो। लेकिन वो सब देखकर भी खुश थे, शायद इसलिए क्योंकि वो खुद भी यही कर रहे थे।’

ADVERTISEMENTS